1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में करोना संक्रमित महिला ने खुदकुशी की

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में करोना संक्रमित महिला ने खुदकुशी की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2021 08:42 am IST,  Updated : Apr 16, 2021 08:42 am IST

 ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में करोना संक्रमित एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में करोना संक्रमित महिला ने खुदकुशी की- India TV Hindi
 ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में करोना संक्रमित महिला ने खुदकुशी की (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE

ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में करोना संक्रमित एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला संक्रमित होने के बाद से मानसिक तनाव में थी। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना अंतर्गत राज इन्क्लेव में रहनेवाले वायुसेना के पूर्व अधिकारी जयप्रकाश शर्मा की पत्नी अर्चना शर्मा की कोरोना रिपोर्ट चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी।

पुलिस के मुताबिक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से महिला अर्चना शर्मा होम आइसोलेशन में थीं। इसी बीच उन्होंने तड़के चार बजे आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक अर्चन के पति जब सोकर जगे तो उन्होंने अर्चना को जली हुई अवस्था में पाया। शर्मा दंपत्ति के दो बच्चे हैं।

पुलिस का कहना है कि परिवार इस वक्त सदमे में है और किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। जानकारी के मुताबिक महिला का बेटा भी कुछ समय पहले कोविड पॉजिटिव हुआ था लेकिन बाद में वह स्वस्थ हो गया था और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत