1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उतरप्रदेश में ट्रक को खींचती क्रेन की चेन टूटी, दो लोगों की मौके पर मौत

उतरप्रदेश में ट्रक को खींचती क्रेन की चेन टूटी, दो लोगों की मौके पर मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 06:58 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 06:58 pm IST

उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले मे ट्रक के पहिये को बाहर निकालने के लिए उसे क्रेन से खींचा जा रहा था और इसी दौरान क्रेन की चेन टूट गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई।    

Representational image- India TV Hindi
Representational image Image Source : PTI/ REPRESENTATIVE

सहारनपुर: उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले मे रविवार की रात जमीन में धंसे ट्रक के पहिये को बाहर निकालने के लिए उसे क्रेन से खींचा जा रहा था और इसी दौरान क्रेन की चेन टूट गई जिससे इसकी चपेट मे आकर ट्रक मालिक समेत एक अन्य की भी मौके पर ही मौत हो गई। मृतको की पहचान अब्दुल रहमान और अफान के रूप में हुई है।  

पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि रविवार को सहारनपुर में वर्षा के कारण कई स्थानो पर जल भराव हो गया था। कुतुबशेर थाने के कमेला कालोनी से अब्दुल रहमान अपने ट्रक मे चमड़ा रख कर ट्रक चालक अफान के साथ जैसे ही बाहर निकला, तभी अचानक ट्रक का पहिया धंस गया।

अधिकारी ने बताया कि उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन जब पहिया नही निकला तो क्रेन बुलाई गई और क्रेन द्रारा जब ट्रक को खीचा जा रहा था तभी क्रेन की चेन टूट गई ओर ट्रक मालिक अब्दुल रहमान तथा अफान इसकी चपेट मे आ गये जिससे रहमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अफान की उपचार के दौरान मौत हुई । पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

( इनपुट: भाषा) 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत