1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इमामबाड़े में लड़की के डांस का वीडियो वायरल, मुस्लिम धर्म गुरु नाराज

इमामबाड़े में लड़की के डांस का वीडियो वायरल, मुस्लिम धर्म गुरु नाराज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2021 10:02 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 11:52 am IST

शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि बड़े इमामबाड़े के अंदर लड़की द्वारा किए गए डांस की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि बड़े इमामबड़ा के अंदर टूरिस्टों के आने पर पाबंदी लगाई जाए

dance video in lucknow imambara goes viral muslim guru angry watch video इमामबाड़े में लड़की के डांस- India TV Hindi
इमामबाड़े में लड़की के डांस का वीडियो वायरल, मुस्लिम धर्म गुरु नाराज Image Source : VIDEO GRAB

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा के अंदर एक लड़की का डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने नाराजगी जताई है। शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने गुस्से का इजहार करते हुए कहा है कि बड़ा इमामबाड़ा हमारी क़दीम इबादतगाह है ये कोई टूरिस्ट प्लेस नहीं है।

मौलाना ने आगे कहा कि अगर चेयरमैन हुसैनाबाद ट्रस्ट डी.एम. लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने इमामबाड़े में हुई इस घटना पर कोई सख्त एक्शन नहीं लिया तो इसके खिलाफ ऑल इन्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की जानिब से जल्द बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि बड़े इमामबाड़े के अंदर लड़की द्वारा किए गए डांस की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि बड़े इमामबड़ा के अंदर टूरिस्टों के आने पर पाबंदी लगाई जाए। योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने भी इस मसले पर डीएम लखनऊ को पत्र लिखा तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत