1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. फांसी के फंदे से लटका मिला सेना के जवान का शव, लेह में थी पोस्टिंग

फांसी के फंदे से लटका मिला सेना के जवान का शव, लेह में थी पोस्टिंग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 09:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित अपने घर में सेना का एक जवान फंदे से लटकता मिला और यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला लगता है।

फांसी के फंदे से लटका मिला सेना के जवान का शव, लेह में थी पोस्टिंग- India TV Hindi
फांसी के फंदे से लटका मिला सेना के जवान का शव, लेह में थी पोस्टिंग Image Source : PTI

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित अपने घर में सेना का एक जवान फंदे से लटकता मिला और यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला लगता है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जवान की पहचान कुलदीप (36) के रूप में की गयी है और वह घर में छत से लगे फंदे में लटकता मिला। 

उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह के अनुसार, जब यह घटना हुयी उस वक्त उसकी पत्नी घर में नहीं थी और यह घातक कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

उन्होंने बताया कि जवान भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में था और लेह में तैनात था और 13 नवंबर को एक महीने के अवकाश में घर आया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और जांच की जा रही है। 

जवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। वह सबको पीछे छोड़कर चला गया। मामले में आत्महत्या की आशंका है लेकिन फिलहाल पुलिस इस बारे में स्पष्ट नहीं है और सभी एंगल से जांच कर रही है।

(इनपुट- भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत