1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चीनी ऐप डिलीट करने पर मुफ्त में मिलेगा मास्क, यहां शुरू हुई अनोखी स्कीम

चीनी ऐप डिलीट करने पर मुफ्त में मिलेगा मास्क, यहां शुरू हुई अनोखी स्कीम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 11:04 am IST,  Updated : Jul 02, 2020 11:04 am IST

भारत सरकार द्वारा चीन की 50 से अधिक एप्स बंद किए जाने के बाद देश भर में इन एप्स को डिलीट किए जाने का अभियान शुरू हो गया है।

Delete apps- India TV Hindi
Delete apps

बहराइच। भारत सरकार द्वारा चीन की 50 से अधिक एप्स बंद किए जाने के बाद देश भर में इन एप्स को डिलीट किए जाने का अभियान शुरू हो गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक अनोखी स्कीम शुरू हुई है। इसमें चीनी एप्स को डिलीट करने पर एक फेस मास्क फ्री दिया जा रहा है। चीन और भारत की आपसी तनातनी के बीच बहराइच की भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित तमाम ऐप डिलीट कराने को लेकर अभियान शुरू किया है। इसके तहत डिलीट किए गए प्रत्येक ऐप के बदले एक मास्क मुफ्त दिया जा रहा है। 

बहराइच शहर से भाजपा विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चीन निर्मित 59 मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उन्होंने बहराइच में आम लोगों के मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट कराने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल फोन से प्रत्येक चीनी ऐप डिलीट करने पर एक फेस मास्क दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने पार्टी के महिला मोर्चे के साथ यह अभियान चलाया है। 

मोर्चे की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल ने बताया कि सदर विधायक अनुपमा के नेतृत्व में 4-5 महिला कार्यकर्ताओ की टोलियां बुधवार दोपहर से ही शहर के मुख्य बाजारों में जाकर लोगों को अपने मोबाइल से चीनी एप्लीकेशन डिलीट करने की सलाह दे रही हैं। लोगों को चीनी एप डिलीट करने के बदले मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहे हैं। एकता ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ हमारी टीम में स्मार्ट फोन के विशेषज्ञ लड़के-लड़कियां भी साथ होते हैं। उनकी मदद से हम लोगों का समय बरबाद किए बिना शीघ्रता से ऐप डिलीट कर रहे हैं। बुधवार को 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित एप डिलीट कराए गये हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत