बांदा (उत्तर प्रदेश): फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे में गोमांस होने के संदेह में मंगलवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने उसपर पथराव किया और आगजनी का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Related Stories
पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि आज (मंगलवार) सुबह बिंदकी कोतवाली के बेहटा गांव में गोमांस बरामद होने की अफवाह के बाद कुछ अराजक तत्वों ने एक मदरसे पर हमला कर उसपर पथराव किया और उसकी बाउंड्री गिरा दी। इसके बाद आगजनी की कोशिश भी की गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति है और भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।