1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिजली विभाग ने लिया पुलिस से बदला, लाइनमैन का चालान काटने पर काट दी थाने की बत्ती

बिजली विभाग ने लिया पुलिस से बदला, लाइनमैन का चालान काटने पर काट दी थाने की बत्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 07:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद में पुलिस को एक लाइनमैन का चालान काटना भारी पड़ गया। फीरोजाबाद की लेबर कॉलोनी सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन श्रीनिवास बिना हेलमेट पहने जा रहा था।

बिजली विभाग ने लिया पुलिस से बदला, लाइनमैन का चालान काटने पर काट दी थाने की बत्ती- India TV Hindi
बिजली विभाग ने लिया पुलिस से बदला, लाइनमैन का चालान काटने पर काट दी थाने की बत्ती

फीरोजाबाद: बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा 500 रुपये का चालान काटे जाने से नाराज विद्युत लाइनमैन ने थाने की बिजली काट दी जिससे कई घण्टे थाने में अन्धेरा छाया रहा। एसडीओ (विद्युत) रणवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि थाने पर कथित रूप से लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। हालांकि, अधिकारियों से बातचीत होने के बाद बिजली चालू की गयी। सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम लाइनमैन श्रीनिवास दोपहिया वाहन से जा रहा था।

Related Stories

रास्ते में थाना लाइनपार चौकी प्रभारी ने हेलमेट न पहनने के कारण उसका 500 रुपये का चालान काट दिया। यह बात लाइनमैन ने अपने अधिकारियों को बताई। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे लाइनमैन ने थाने की बिजली 6.66 लाख रुपए बकाया होने के कारण काट दी। लाइनमैन का कहना है कि उसने बिजली एसडीओ के आदेश से काटी। इस मामले की खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी, जिसके बाद दोनों विभागों के अधिकारियों में वार्ता हुई और रात को थाने की बिजली चालू हो सकी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत