1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इटावा: इज्जत बचाने के लिए चाची ने चाकू से काटा भतीजे का प्राइवेट पार्ट

इटावा: इज्जत बचाने के लिए चाची ने चाकू से काटा भतीजे का प्राइवेट पार्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2018 10:58 am IST,  Updated : May 02, 2018 10:58 am IST

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। आज अकेला देखकर रेप करने की कोशिश की।

Etawah: Woman cuts private part of his nephew who tried to rape her- India TV Hindi
इटावा: इज्जत बचाने के लिए चाची ने चाकू से काटा भतीजे का प्राइवेट पार्ट  

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इटावा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने सगे भतीजे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि बसरेहर इलाके के दुर्गापुर गांव में मंगलवार को रात के अंधरे में रेप के इरादे से एक शख्‍स घर में घुस गया और महिला को दबोच लिया। इज्‍जत बचाने के लिए महिला ने साहस दिखाया और आरोपी को बंधक बना लिया। उसने शख्‍स को खंभे से बांधकर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद उसने खुद ही स्‍थानीय पुलिस को फोन कर पूरे घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। आज अकेला देखकर रेप करने की कोशिश की। फिलहाल, सीएचसी में भर्ती युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र में एक युवक के प्राइवेट पार्ट्स काटने का मामला सामने आया है। जिस महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट्स काटा है वह रिश्ते में उसकी सगी चाची बताई जा रही है। उसका आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। जिसके बाद इज्जत बचाने के लिए महिला ने भतीजे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में भी एक युवती ने छेड़खानी ले परेशान होकर पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक को ऑन द स्पॉट दी थी। अपनी इज्जत बचाने के लिए युवती ने आरोपी युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत