1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में 60-70 महिलाओं पर FIR दर्ज, CAA और NPR के खिलाफ कर रही थीं विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में 60-70 महिलाओं पर FIR दर्ज, CAA और NPR के खिलाफ कर रही थीं विरोध प्रदर्शन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2020 08:06 am IST,  Updated : Jan 19, 2020 09:06 am IST

अलीगढ़ में धारा 144 के दौरान CAA और NPR के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Anil Samania, Circle Officer (CO) of Aligarh Civil Lines- India TV Hindi
Anil Samania, Circle Officer (CO) of Aligarh Civil Lines Image Source : ANI

अलीगढ़: धारा 144 के दौरान CAA और NPR के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जानकारी दी। अलीगढ़ सिविल साइन्स के सर्किल ऑफिसर (CO) अनिल सामनिया ने कहा कि “कुछ महिलाओं ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की, जो धारा 144 का उल्लंघन है। इसीलिए, 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।”

बता दें कि यूपी में करीब एक महीने से धारा 144 लागू है। उत्‍तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने 19 दिसंबर को कहा था कि पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के मद्देनजर किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। सिंह ने कहा कि 'पूरे प्रदेश में 19 दिसम्‍बर से धारा 144 लगी हुई है।' फिलहाल, इसी बीच अब अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसकी वजह से मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

वहीं, अलीगढ़ से इतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी महिएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार की सुबह महिलाएं लखनऊ के घंटा घर पर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती दिखीं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत