1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में लापरवाही: कोरोना की सूचना देने के 12 घंटों बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासन, खुद अस्पताल पहुंचे डॉक्टर दंपत्ति

गाजियाबाद में लापरवाही: कोरोना की सूचना देने के 12 घंटों बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासन, खुद अस्पताल पहुंचे डॉक्टर दंपत्ति

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2020 08:06 am IST,  Updated : Apr 27, 2020 08:06 am IST

गाज़ियाबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक डॉक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

गाज़ियाबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक डॉक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने की सूचना देने के 12 घंटे बाद भी कोई अधिकारी डॉक्टर दंपत्ति से मिलने पहुंचा। 12 घंटे के इंतजार के बाद दंपति खुद ही हॉस्पिटल जाकर भर्ती हुए। बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली से जुड़े बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। लेकिन ऐसी लापरवाही गाजियाबाद में कोरोना वायरस का संकट और बढ़ा सकती है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी एक डॉक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पति एक बड़े प्राईवेट हॉस्पिटल में कार्यरत हैं, जबकि महिला दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल में तैनात है। महिला डॉक्टर फिलहाल हॉस्पिटल नहीं जा रही थी। डॉक्टर पति के हॉस्पिटल की एक नर्स संक्रमित पाई गई है। जहां से दोनों को पॉजिटिव होने की आशंका है। 

बताया जा रहा है कि जब 12 घंटे तक सूचना देने के बाद भी सरकार का कोई अधिकारी उनकी खैर खबर लेने के लिए उनके घर नहीं पहुंचा तो डॉक्टर दंपति अपने दो बच्चों के साथ हॉस्पिटल पहुंच गए। फिलहाल प्रशासन की ओर से डॉक्टर दंपत्ति के साथ हुई इस लापरवाही के बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत