1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में Coronavirus के 12 नए केस, बुधवार को ठीक हुए 4 मरीज

गाजियाबाद में Coronavirus के 12 नए केस, बुधवार को ठीक हुए 4 मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 11:40 pm IST,  Updated : May 06, 2020 11:40 pm IST

गाजियाबाद में बुधवार को कोरोना वायरस के 12 नए केस सामने आए, जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 116 हो गई।  इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कुल 4 नए मरीज भी ठीक हुए।

गाजियाबाद में Coronavirus के 12 नए केस, बुधवार को ठीक हुए 4 मरीज- India TV Hindi
गाजियाबाद में Coronavirus के 12 नए केस, बुधवार को ठीक हुए 4 मरीज Image Source : AP

गाजियाबाद: गाजियाबाद में बुधवार को कोरोना वायरस के 12 नए केस सामने आए, जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 116 हो गई।  इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कुल 4 नए मरीज भी ठीक हुए। इन आंकड़ों के साथ ही जिले में ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 56 हो गई, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की ओर से यह जानकारी दी गई। 

जानकारी के मुताबिक, जिले में बुधवार को 164 सैंपल लिए गए और 107 लोगों की रिपोर्ट आई। 107 लोगों की रिपोर्ट में 95 निगेटिव पाए गए जबकि 12 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिले में बुधवार तक कुल 3737 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3216 सैंपल्स की रिपोर्ट आई जबकि 521 रिपोर्ट्स आनी अभी बाकि हैं। CMO द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल 19 हॉट स्पोट्स हैं जबकि 18 रेड जोन हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत