1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच में युवती से छेड़छाड़,आरोपी पुलिस के सुपुर्द

दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच में युवती से छेड़छाड़,आरोपी पुलिस के सुपुर्द

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2019 11:09 am IST,  Updated : Sep 09, 2019 11:09 am IST

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली 12722 दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

Girl Molested- India TV Hindi
Girl Molested

मथुरा। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली 12722 दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जीआरपी सूत्रों के अनुसार घटना शनिवार रात की है। गुजरात निवासी एक युवती परिवार के साथ दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही थी। 

रात साढे ग्यारह बजे के बाद ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। उसी कोच में युवती के पास वाली सीट पर ग्वालियर का मौहर सिंह भी यात्रा कर रहा था। आरोप है कि रात 12 बजे बाद जब युवती सो रही थी, तब अपनी सीट पर चढ़ने के दौरान मौहर सिंह ने युवती से छेड़छाड़ की। इस पर युवती ने शोर मचाया तो उसके परिजन ने मौहर सिंह को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में, उन्होंने आरोपी को ट्रेन में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों को सौंप दिया। 

युवती ने इस संबंध में मथुरा जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया है। जीआरपी थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया, ‘‘चूंकि यह मामला वल्लभगढ़ क्षेत्र का है। इसलिए मामला दर्ज कर वल्लभगढ़ जीआरपी को हस्तांतरित किया जा रहा है। युवक का मेडिकल कराकर रविवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत