1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी विधानसभा चुनाव: पहला चरण आज, कई क्षत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव: पहला चरण आज, कई क्षत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 02:32 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को पश्चिमांचल के 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर मतदान होगा। मुस्लिम बहुल इलाकों में होने वाले इस चरण के मतदान में कई राजनीतिक दिग्गजों के दमखम की परीक्षा होगी।

Secunderabad Seat
Secunderabad Seat

बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद विधानसभा सीट

लड़ाई: समाजवादी पार्टी से राहुल यादव Vs बीजेपी से विधायक विमला सोलंकी Vs बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद इमरान Vs राष्ट्रीय लोकदल से आशा यादव

समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे राहुल यादव राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के दामाद हैं। विदेश में पढ़े राहुल लालू की चौथी बेटी रागिनी यादव के पति हैं। राहुल का मुकाबला बीजेपी की विधायक विमला सोलंकी से है। राहुल के पिता जीतेंद्र यादव भी एमएलसी हैं। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र पर लालू प्रसाद के समधी जीतेंद्र यादव की मजबूत दावेदारी है। पिछली बार जीतेंद्र समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर सिकंदराबाद से भाग्य आजमा चुके हैं, हालांकि वे मामूली वोटों के अंतर से हार गए थे। लेकिन बाद में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें MLC बनाकर फिर से अपने साथ जोड़ लिया था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव को समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वे राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर मैदान में हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत