1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी सरकार शर्तों के साथ देगी कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत, बीमारी छुपा रहे हैं लोग: योगी

यूपी सरकार शर्तों के साथ देगी कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत, बीमारी छुपा रहे हैं लोग: योगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 04:22 pm IST

आइसोलेशन में रहनेवाले रोगी और उसके परिवार को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

यूपी सरकार शर्तों के साथ देगी होम आइसोलेशन की इजाजत, बीमारी छुपा रहे हैं लोग: योगी- India TV Hindi
यूपी सरकार शर्तों के साथ देगी होम आइसोलेशन की इजाजत, बीमारी छुपा रहे हैं लोग: योगी Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बीच अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पी़ड़ितों के लिए शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की अनुमति देने की बात कही है। मुख्यमंत्री की ओर से एक बयान जारी कर यह कहा गया है कि बड़ी संख्या में लक्षणरहित संक्रमित लोग बीमारी को छुपा रहे हैं जिससे संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए अब सरकार ऐसे लोगों के लिए कुछ शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की इजाजत देगी।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम आइसोलेशन में रहनेवाले रोगी और उसके परिवार को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना से लड़ाई के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान पर बल दिया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत