1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल से कोविड-19 संक्रमण को मात देने वाले 10 लोगों को छुट्टी मिली

ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल से कोविड-19 संक्रमण को मात देने वाले 10 लोगों को छुट्टी मिली

 Written By: Bhasha
 Published : May 28, 2020 03:31 pm IST,  Updated : May 28, 2020 03:33 pm IST

जिम्स अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 10 मरीजों स्वस्थ हो गए, उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नोएडा. ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल से कोविड-19 को मात देने वाले 10 लोगों को बृहस्पतिवार को छुट्टी मिली। अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें ताली बजाकर अस्पताल से विदा किया।

 जिम्स अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 10 मरीजों स्वस्थ हो गए, उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि कल सात मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। निदेशक ने बताया कि अब तक अस्पताल में कोविड-19 के जितने भी मरीज भर्ती हुए हैं उनमें से 70 फीसदी ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत