1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित कुल मामलों की संख्या 61 हजार के पार, मृतक संख्या 1,260 पहुंची

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित कुल मामलों की संख्या 61 हजार के पार, मृतक संख्या 1,260 पहुंची

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 02:30 pm IST,  Updated : May 28, 2020 02:30 pm IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,076 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 हजार का आंकड़ा पार कर गई है।

Coronavirus cases in Pakistan, Pakistan coronavirus death toll - India TV Hindi
Coronavirus cases in Pakistan cross 61,000-mark, death toll soars to 1,260 Image Source : AP

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,076 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस खतरनाक वायरस से 36 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,260 तक पहुंच गई है। संक्रमण के 2,076 नए मामलों के साथ ही देश भर में संक्रमण के कुल मामले 61,227 पहुंच गए हैं।

सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा 24,206 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 22,037, खैबर पख्तूनख्वा में 8,483, बलूचिस्तान में 3,616, इस्लामाबाद में 2,015, गिलगित-बाल्टिस्तान में 651 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 219 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 20,231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के नेतृत्व में, विकासशील और विकसित देशों तथा प्रमुख वित्तीय संस्थानों के एक प्रतिनिधि समूह ने संयुक्त राष्ट्र से इतर अनौपचारिक बैठक की शुरुआत की है, जिससे विकासशील देशों की ऋण चुनौतियों का समाधान निकाला जा सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश