1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हमीरपुर: पुलिस के डर से नदी में कूदा शराबी, 3 दिन बाद मिला शव

हमीरपुर: पुलिस के डर से नदी में कूदा शराबी, 3 दिन बाद मिला शव

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 02:18 pm IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन दिन पहले पुलिस के भय से कथित रूप से नदी में कूदे एक शराबी का शव बरामद कर लिया गया है।

हमीरपुर: पुलिस के डर से...- India TV Hindi
हमीरपुर: पुलिस के डर से नदी में कूदा शराबी, 2 दिन बाद मिला शव Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

हमीरपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन दिन पहले पुलिस के भय से कथित रूप से नदी में कूदे एक शराबी का शव बरामद कर लिया गया है। मुस्करा थाने की पुलिस ने बताया कि शराबी का शव शनिवार को बरामद किया गया। शव झांड़ियों में फंसा हुआ था। मुस्करा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश चंद्र त्रिपाठी ने रविवार को बताया, "बगिया डेरा के पास बिरमा नदी के पानी में झाड़ियों में फंसा हरी सिंह राजपूत (42) का शव शनिवार को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

मृत हरी सिंह राजपूत के भाई निर्दोष सिंह राजपूत के हवाले से त्रिपाठी ने बताया, "बुधवार की शाम करीब छह बजे हरी सिंह राजपूत अपने साथियों ख्याली निषाद, बाबू और धीरेंद्र पाल के साथ नदी के किनारे शराब पी रहे थे, तभी उन्हें किसी ने पुलिस के आने की सूचना दी। कथित रूप से पुलिस के खदेड़ने पर पकड़े जाने के भय से चारों नदी में कूद गए थे, इस दौरान गहरे पानी में हरी सिंह डूब गया था।"

त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि वह नदी में कैसे डूबा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत