1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में सरकार बनी तो आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को देंगे स्थाई नौकरी, कांग्रेस का वादा

यूपी में सरकार बनी तो आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को देंगे स्थाई नौकरी, कांग्रेस का वादा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2021 08:35 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 08:35 pm IST

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को स्थाई नौकरी देने का वादा किया है।

यूपी में सरकार बनी तो आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को देंगे स्थाई नौकरी, कांग्रेस का वादा- India TV Hindi
यूपी में सरकार बनी तो आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को देंगे स्थाई नौकरी, कांग्रेस का वादा Image Source : PTI

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को स्थाई नौकरी देने का वादा किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बख्शी का तालाब क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के प्रति सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने के बावजूद इन कार्यकर्ताओं को ठीक से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था का अभिन्न अंग है और इनकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी और कार्यकर्ताओं आशा को स्थायी नौकरी और वेतन दिया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस राज्य के किसानों को भी अपने साथ जोड़ने के लिए पूरी कोशिशें कर रही है।

प्रियंका गांधी ने महापंचायत को किया संबोधित

रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मेरठ में केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘जब जब आप संकट में होंगे, कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम है, मैं आपके साथ लड़ूंगी।’’

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कांग्रेस की ओर से इस किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों का शोषण कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है।"

प्रियंका गांधी ने कहा, "ये ऐसे कानून हैं जिनसे आपकी कमाई ठीक से नही मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देंगे। तीनों कृषि कानून में एक तरफ खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से नहीं पूछा गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत