1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: बिजनौर के एक मदरसे से असलहे और कारतूस बरामद, पुलिस ने छह संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश: बिजनौर के एक मदरसे से असलहे और कारतूस बरामद, पुलिस ने छह संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 06:48 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 02:01 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर के मदरसे से छह संदिग्ध युवकों को हिरासत मे लेकर अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं।

Bijnor Madarsa- India TV Hindi
Bijnor Madarsa

बिजनौर। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर मदरसे से आतंक का सामान बरामद हुआ है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर के मदरसे से छह संदिग्ध युवकों को हिरासत मे लेकर अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल एंटी टैरिरिस्‍ट स्‍क्‍वॉड (यूपी एटीएस) इन सभी संदिग्‍धों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस क्षेञाधिकारी अफजलगढ़ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि शेरकोट में कांधला मार्ग पर स्थित मदरसा दारूल कुरआन हमीदिया में संदिग्ध युवकों के आने जाने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर आज पुलिस ने मदरसे मे दोपहर छापा मारा तो कुछ युवकों से एक 32 बोर पिस्टल, तीन तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर और काफी संख्या में कारतूस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने जफर इस्लाम, नूर अली, मोहम्मद साबिर, अजीजुर्रहमान और फहीम सहित छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इनमें एक युवक बिहार का रहने वाला है। सीओ का कहना है कि अगर छापा रात में मारा जाता तो पुलिस टीम पर फायर हो सकते थे। उन्होंने बताया कि बिहार का युवक यहां पढ़ाने आने की बात कह रहा है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत