1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती के करीबी पूर्व आईएएस अफसर नेतराम पर इनकम टैक्स का छापा

मायावती के करीबी पूर्व आईएएस अफसर नेतराम पर इनकम टैक्स का छापा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 01:38 pm IST

तत्कालीन नेतराम का कद इतना बड़ा था कि कैबिनेट मंत्रियों को भी उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री की तरह समय लेना पड़ता था। 

मायावती के करीबी पूर्व आईएएस अफसर नेतराम पर इनकम टैक्स का छापा- India TV Hindi
मायावती के करीबी पूर्व आईएएस अफसर नेतराम पर इनकम टैक्स का छापा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व आईएएस अफसर नेतराम के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। कभी मायावती के बेहद करीबी रहे पूर्व आईएएस नेतराम प्रमुख सचिव रहे हैं। यूपी में बीएसपी के टिकट के दावेदार भी हैं। नेतराम के 12 ठिकानों पर छापेमारी की खबर आ रही है।

दरअसल नेतराम को यूपी के ताकतवर आईएस अफसरों में से एक माना जाता रहा है। उत्तर प्रदेश में 2007-2012 तक मायावती की सरकार में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के तौर पर तैनात थे। तत्कालीन नेतराम का कद इतना बड़ा था कि कैबिनेट मंत्रियों को भी उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री की तरह समय लेना पड़ता था। 

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने नेतराम के लखनऊ के घर से कई लग्ज़री कार बरामद की हैं। यही नहीं पता चला है कि आयकर विभाग की टीमों ने रिटायर्ड आईएएस नेतराम के 21 एसबीआई खातों की जानकारी भी ली है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत