1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मोदी सरकार के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद करेंगे, किसान महापंचायत में शामिल हन्नान मुल्लाह का बयान

मोदी सरकार के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद करेंगे, किसान महापंचायत में शामिल हन्नान मुल्लाह का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2021 02:22 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 02:16 pm IST

किसान महापंचायत का एजेंडा पूरी तरह से साफ हो गया है। इस महापंचायत में शामिल लेफ्ट नेता हन्नान मुल्ला ने कहा है कि उनका मकसद मोदी और योगी सरकार को हराना है।

मोदी सरकार के खिलाफ 27...- India TV Hindi
मोदी सरकार के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद करेंगे, लेफ्ट नेता हन्नान मुल्ला का बयान Image Source : PTI

मुजफ्फरनगर: किसान महापंचायत का एजेंडा पूरी तरह से साफ हो गया है। इस महापंचायत में शामिल लेफ्ट नेता हन्नान मुल्लाह ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका मकसद मोदी और योगी सरकार को हराना है। उन्होंने कहा, ''आज से हमारा यूपी, उत्तराखंड, पंजाब मिशन शुरू हो गया है। मोदी सरकार के खिलाफ हम 27 सितंबर को भारत बंद करेंगे।''

आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत जारी है। बैनर संयुक्त किसान मोर्चे का है लेकिन शक्ति प्रदर्शन बीकेयू नेता राकेश टिकैत का है। 2022 से पहले टिकैत यूपी के जाटलैंट में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस दौरान 5 लाख किसानों के जुटने का दावा है। एजेंडा तीनों कृषि कानूनों की वापसी का है जिसे लेकर सरकार 12 दौर की बातचीत भी कर चुकी है लेकिन किसान नेताओं की जिद की वजह से बातचीत का दौर भी अब ठप है।

इस समय महापंचायत के मंच पर किसान नेताओं का भाषण चल रहा है। सबका यही कहना है कि जबतक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते तबतक उनका आंदोलन चलता रहेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत