1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तरप्रदेश : सर्राफा व्यवसायी को जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

उत्तरप्रदेश : सर्राफा व्यवसायी को जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 07:54 pm IST

फिरोजाबाद नगर के सर्राफा बाजार के एक व्यवसायी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : INDIA TV

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर के सर्राफा बाजार के एक व्यवसायी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि मंगलवार शाम को राकेश वर्मा नामक सर्राफा व्यवसायी की आग लगाकर हत्या किये जाने के आरोपी रॉबिन वर्मा को वारदात के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के अन्य बिंदुओं की पड़ताल विवेचना के दौरान की जाएगी। 

गौरतलब है कि मंगलवार को राकेश (40) दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित बस अड्डे के पीछे अपनी दुकान पर बैठा था, तभी पड़ोसी दुकानदार रॉबिन ने राकेश पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके राकेश को गंभीर हालत में आगरा भेज दिया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गयी। 

शुरुआती पड़ताल में पता लगा था कि रॉबिन की शादी राकेश के पिता ने कराई थी और उसकी पत्नी पूजा ने गत 12 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रॉबिन को शक था कि पूजा और राकेश के अवैध संबंध थे जिसकी वजह से दबाव में आकर पूजा ने आत्महत्या की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत