1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कमलेश तिवारी हत्याकांड: नेपाल भागने की फिराक में थे हत्यारे, ATS की हिरासत में मौलाना

कमलेश तिवारी हत्याकांड: नेपाल भागने की फिराक में थे हत्यारे, ATS की हिरासत में मौलाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 04:00 pm IST

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के हत्यारों अशफाक और मोइनुद्दीन को ढूढने के लिए छह राज्यों की पुलिस लगी हुई है। लेकिन हत्यारे अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

Kamlesh Tiwari Murder Case- India TV Hindi
Kamlesh Tiwari Murder Case

नई दिल्ली: हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के हत्यारों अशफाक और मोइनुद्दीन को ढूढने के लिए छह राज्यों की पुलिस लगी हुई है। लेकिन हत्यारे अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। दोनों हत्यारे आखिरी बार रविवार को देर रात शाहजहांपुर में सीसीटीवी में कैद हुए। पुलिस को उनकी आखिरी लोकेशन यूपी के पलिया में मिली थी। इन दोनों की तलाश में यूपी पुलिस, यूपी ATS, यूपी STf के साथ साथ गुजरात, महाराष्ट्र और केरल ATS भी लगी हुई है। साथ में पंजाब और हरियाणा की पुलिस भी यूपी पुलिस की मदद कर रही है।

हत्यारों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन टीम लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक़ हत्यारे नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे लेकिन पुलिस की तैनाती की वजह से भाग नहीं पाए।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक शख्स को हिरासत में लिया गया। बरेली में मौलाना कैफी अली को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। कैफ़ी अली एक दरगाह में मौलाना हैं। बताया जा रहा है कि कमलेश तिवारी के हत्यारे बरेली में इससे मिले थे और इसने उनका इलाज कराया था और मदद भी की थी। इसे एटीएस ने बरेली से हिरासत में लिया है और लखनऊ लेकर जा रहे है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत