1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कन्नौज सड़क हादसे पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश

कन्नौज सड़क हादसे पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2020 11:06 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 11:45 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया और कहा कि हताहतों को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए

UP CM Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath, CM, UP   Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया और कहा कि हताहतों को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए और बस यात्रियों की मदद की जाए। कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में सिरोही गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू करने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे में मारे गए लोगो के परिवार को दो --दो लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत