1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान के उर्दू गेट पर चला बुलडोजर, सार्वजनिक रोड पर जबरन कब्जे का आरोप

आजम खान के उर्दू गेट पर चला बुलडोजर, सार्वजनिक रोड पर जबरन कब्जे का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2019 02:00 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 02:00 pm IST

प्रशासन ने बताया कि उस समय गेट को बनाए जाने के लिए किसी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी, गेट को विधायक निधी का दुरुपयोग करके इस गेट को बनवाया गया था।

Kanpur District administration demolishes Urdu Gate of Azam Khan's mohammad ali jauhar university- India TV Hindi
Kanpur District administration demolishes Urdu Gate of Azam Khan's mohammad ali jauhar university

रामपुर। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के उर्दू गेट पर बुधवार को रामपुर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। आरोप है कि आजम खान ने अपनी सत्ता में रहने के दौरान सार्वजनिक रोड़ की सरकारी जमीन को कब्जे में लेने के लिए यह गेट बनवा दिया था और जमीन को विश्वविद्यालय के कब्जे में ले लिया था।

प्रशासन ने बताया कि उस समय गेट को बनाए जाने के लिए किसी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी, गेट को विधायक निधी का दुरुपयोग करके इस गेट को बनवाया गया था। मामले की जांच के लिए गठित की गई समिति के आदेश के बाद इस गेट को गिराया गया है। जिला प्रशासन उन अधिकारियों की जांच भी कर रहा है जिन्होंने उस समय गेट बनाए जाने की मंजूरी दी थी। गेट बनाए जाने के लिए विधायक निधी से 40 लाख रुपए खर्च किए गए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत