1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ‘अगवा’ व्यक्ति नोएडा के पार्क में गर्लफ्रेंड का इतंजार करता मिला

‘अगवा’ व्यक्ति नोएडा के पार्क में गर्लफ्रेंड का इतंजार करता मिला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2019 06:56 am IST,  Updated : Jul 16, 2019 06:56 am IST

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शख्स के भाई ने एक्सप्रेसवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और भादंसं की धारा 367 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

‘अगवा’ व्यक्ति नोएडा के पार्क में गर्लफ्रेंड का इतंजार करता मिला- India TV Hindi
‘अगवा’ व्यक्ति नोएडा के पार्क में गर्लफ्रेंड का इतंजार करता मिला

नोएडा: नोएडा में दो दिन पहले कथित तौर पर अगवा किया गया 30 वर्षीय शख्स सोमवार को एक पार्क में मिला जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड का “इंतजार” कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नोएडा के छलेरा गांव का निवासी तथा सेक्टर 68 में एक निजी कंपनी के लिए काम करने वाला रवि शनिवार की शाम वह लापता हो गया था जिसके बाद उसके परिवार ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी। 

Related Stories

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शख्स के भाई ने एक्सप्रेसवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और भादंसं की धारा 367 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया, “पुलिस पार्टियां रवि की तलाश कर रही थी जो आज सेक्टर 132 के पार्क में मिला।” 

थाना प्रभारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह विवाहित है लेकिन उसका विवाहेतर संबंध था। उसके पारिवारिक जीवन में इस वजह से परेशानी चल रही थी और इसी के चलते वह काम के बाद शनिवार को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राजस्थान भागने वाला था।”

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत