नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के भंगेल गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवती ने पहले हाथ की नस काटी, फिर अपने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार रात की है।
Related Stories
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती कुमारी खुश्बू ने बीती रात अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने सबसे पहले अपने हाथ की नस काटी और उसके बाद चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि युवती निजी कंपनी में नौकरी करती थी।