1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, सामने आया VIDEO

IND vs ENG: सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, सामने आया VIDEO

 Reported By: Saket Rai Edited By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 04, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 01:54 pm IST

IND vs ENG: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मार्च को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का सामना करना है, जिसमें इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

Abhishek Sharma And Ishan Kishan- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन Image Source : REPORTER INPUT

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर चुकी है। अब टीम इंडिया को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का सामना करना है। अभी तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के एक खिलाड़ी के फॉर्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है, जिसमें वह कोई और नहीं बल्कि ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं जो सिर्फ एक फिफ्टी पारी ही खेलने में कामयाब हो सके हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले अभिषेक शर्मा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

अभिषेक के साथ ईशान और अक्षर पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से अब सभी को सेमीफाइनल मुकाबले में एक बड़ी पारी की उम्मीद है, ताकि वह आलोचकों को करारा जवाब दे सकें। इस अहम मैच से पहले अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन और अक्षर पटेल भी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया ताकि सेमीफाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल की टिकट को हासिल किया जा सके। अभिषेक शर्मा पर इस अहम मुकाबले में सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें ये उनके करियर का अभी तक सबसे बड़ा मैच होने वाला है। इसके अलावा ईशान किशन जो सिर्फ 2 ही मैचों में बल्ले से कमाल दिखाने में अब तक कामयाब हो सके हैं उनसे भी सभी को बड़ी पारी की उम्मीद है।

टीम इंडिया का घर पर है इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में घर पर इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिला है। टीम इंडिया ने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 10 को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं सिर्फ 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में अब तक 2 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एक को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है तो वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

अगर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

हार्दिक पांड्या दूसरे सेमीफाइनल में कर सकते हैं खास कारनामा, केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल