1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहार: बेटी कात्यानी के साथ होली खेलते दिखे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, खूब लगाया रंग, देखें VIDEO

बिहार: बेटी कात्यानी के साथ होली खेलते दिखे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, खूब लगाया रंग, देखें VIDEO

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 04, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 01:26 pm IST

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
तेजस्वी यादव ने बेटी के साथ खेली होली Image Source : X@YADAVTEJASHWI

पटना: देशभर में होली की धूम मची हुई है और लोग जमकर होली खेल रहे हैं और गुलाल के रंगों का लुफ्त उठा रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी कात्यानी के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में कात्यानी अपने पिता तेजस्वी यादव को गुलाल लगा रही हैं और तेजस्वी भी कात्यानी के गुलाल लगा रहे हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग पिता-बेटी के इस इमोशनल रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं। तेजस्वी की बेटी कात्यानी अभी बहुत छोटी हैं और होली को लेकर उनका उत्साह उन्हें काफी क्यूट बना रहा है।

होली पर दिया ये संदेश 

होली के मौके पर तेजस्वी यादव ने एक संदेश भी दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा, "रंगों का ये पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि इंसानियत का रंग सबसे गहरा और सबसे खूबसूरत होता है। आज जब हम एक दूसरे को गुलाल लगाएं तो दिलों की दूरियां भी मिटा, मन के मैल भी धो डालें। आइए इस होली, नफरत की हर रेखा को प्रेम के रंग से भर दें, भेदभाव की हर दीवार को भाईचारे से ढहा दें। आपस में अमन शांति और एकता का एकमात्र रंग में रंग जाएं। आप सभी बिहारवासियों और देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। सुख और खुशियों से आप सबों का जीवन सदैव भरा रहे।"

तेज प्रताप ने भी दी होली की बधाई

तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "होली के पावन पर्व पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से मेरी यही कामना है कि रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन मे सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आये।"

इससे पहले उन्होंने कहा था, "रंगों का जीवंत त्योहार होली आनंद, नवजीवन और एकजुटता का प्रतीक है। होली के इस पावन अवसर पर आप सभी साथियों को सूचित करना चाहता हूं कि हमारे 42 A, हार्डिंग रोड स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस "होली मिलन समारोह" में "वृंदावन की रासलीला टीम" द्वारा जीवंत और पारंपरिक प्रस्तुतियों संग होली मिलन कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाया जाएगा। जिसमें आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।"

ये भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।