Holi Celebration Today Live Updates: रंगों का त्यौहार होली, साल भर लोग इस फेस्टिवल के आने का इंतजार करते हैं। गुझिया, नमक पारे, मठरी, अलग-अलग तरह की मिठाइयों को खाने से लेकर एक दूसरे को रंग लगाने और पानी से भिगाने तक, ये त्यौहार लोगों को काफी खुशी महसूस कराता है। परिवार और दोस्तों के साथ होली के त्यौहार की ये खुशी कई गुना बढ़ जाती है। भारत में मथुरा, वृंदावन, बरसाने की होली काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में भी होली के त्यौहार का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है।
आपको भी भारत के अलग-अलग राज्यों से आ रही होली की तस्वीरों को देखना चाहिए। इसके अलावा आज हम आपको ये भी बताएंगे कि होली खेलने से पहले, होली खेलते समय और होली के बाद आप किन छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करके इस त्यौहार को एंजॉय करने के साथ-साथ खुद को, अपनी त्वचा को और अपने बालों को सुरक्षित रख सकते हैं।






















