1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टीम का नया हेड कोच बन सकता है ये खिलाड़ी, अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं किया रिटायरमेंट का ऐलान

पाकिस्तानी टीम का नया हेड कोच बन सकता है ये खिलाड़ी, अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं किया रिटायरमेंट का ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 04, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 05:46 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने अजीबोगरीब फैसलों को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है, वहीं अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया जा सकता है।

Sarfaraz Ahmed- India TV Hindi
सरफराज अहमद Image Source : AFP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से सफर खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने घर पहुंच चुकी है, जहां पीसीबी की तरफ से टूर्नामेंट में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद लगातार कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। पाकिस्तानी टीम जब भी किसी आईसीसी टूर्नामेंट से जल्द बाहर होती है, तो उनके कप्तान और हेड कोच को लेकर अक्सर बदलाव देखने को मिलता है। हालांकि इस बार टेस्ट में टीम के नए हेड कोच को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वह काफी चौंकाने वाली हैं। पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है उनको टेस्ट में नया हेड कोच बनाया जा सकता है।

जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

पाकिस्तानी टीम के टेस्ट में हेड कोच का पद अक्टूबर 2025 से खाली है, जिसको भरने के लिए बोर्ड पिछले काफी समय से नए चेहरे की तलाश कर रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाने का फैसला लगभग कर लिया गया है, जिसमें इसको लेकर जल्द ऐलान किया जा सकता है। सरफराज अहमद अभी पाकिस्तानी अंडर-19 टीम में मेंटर की जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं, जिसमें वह अभी पाकिस्तानी शाहीन टीम के साथ यूएई में हैं जहां पर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तानी को अपनी अगली टेस्ट सीरीज मई महीने में बांग्लादेश के दौरे पर खेलनी है जहां से सरफराज अहमद इस पद की जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। इस सीरीज का पहला मैच 8 मई से जबकि दूसरा टेस्ट 16 मई को खेला जाएगा, जिसमें ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है।

सरफराज का बतौर कप्तान रहा है शानदार रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सरफराज अहमद पाकिस्तानी टीम के सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं, जिसमें उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं सरफराज ने जहां 117 वनडे मैचों में खेलते हुए 2315 रन बनाए हैं, तो वहीं उन्होंने 54 टेस्ट मैच भी खेले हैं जहां उनके बल्ले से 3031 रन देखने को मिले हैं। इसके अलावा सरफराज अहमद ने 61 टी20 इंटरनेशनल भी अपने करियर में खेलते हुए 818 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया की स्क्वाड में 22 साल की गेंदबाज की हुई एंट्री, BCCI ने किया ऐलान

SA vs NZ: कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, टॉस की भूमिका रहेगी काफी अहम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल