1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की स्क्वाड में 22 साल की गेंदबाज की हुई एंट्री, BCCI ने किया ऐलान

टीम इंडिया की स्क्वाड में 22 साल की गेंदबाज की हुई एंट्री, BCCI ने किया ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 04, 2026 06:55 am IST,  Updated : Mar 04, 2026 06:55 am IST

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां उन्हें मेजबान टीम के खिलाफ 6 मार्च से पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड में बड़ा बदलाव भी हुआ है।

Kashvee Gautam- India TV Hindi
काश्वी गौतम Image Source : X/BCCI WOMEN

भारतीय महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें  टीम इंडिया जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब रही थी। वहीं इसके बाद खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम को मेजबान के खिलाफ 6 मार्च से एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया गया था, जिसमें अब बीसीसीआई की तरफ से एक बदलाव का ऐलान किया गया है, जिसमें 22 साल की तेज गेंदबाज काश्वी गौतम की एंट्री हुई है।

रेणुका सिंह ठाकुर को काश्वी गौतम ने किया रिप्लेस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को एक मैच की टेस्ट सीरीज का मुकाबला पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस मुकाबले से आराम देने का फैसला लिया गया है, जिसमें उनकी जगह पर काश्वी गौतम को चुना गया है। बीसीसीआई की तरफ से सचिव देवजीत सैकिया ने जारी किए अपने बयान में जानकारी दी कि वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है। इसलिए वह इस टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस प्रगति पर करीब से नजर रखेगी। महिला चयन समिति ने काश्वी गौतम को उनकी जगह चुना है। काश्वी मौजूदा दौरे की वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थीं।

अभी तक ऐसा रहा है काश्वी गौतम का करियर

काश्वी गौतम को लेकर बात की जाए तो 22 की इस तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ 6 वनडे मैचों में ही खेला है, जिसमें उन्होंने तीन विकेट ही हासिल किए हैं। ऐसे में यदि काश्वी को इस एकमात्र टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिलता है, तो उनके लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक शानदार मौका रहने वाला है। इसके अलावा काश्वी बल्लेबाजी में भी निचलेक्रम में अहम योगदान दे सकती हैं, जिसका टीम इंडिया को इस मैच में फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

अगर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

हार्दिक पांड्या दूसरे सेमीफाइनल में कर सकते हैं खास कारनामा, केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल