1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जानें, PM मोदी ने यूपी के CM योगी को क्यों कहा खिलाड़ी?

जानें, PM मोदी ने यूपी के CM योगी को क्यों कहा खिलाड़ी?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 04:18 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर चुटकी ली और कहा कि युवा और ऊर्जावान यूपी के सीएम योगी जी आजकल ट्विटर पर खेल रहे हैं।

pm modi cm yogi- India TV Hindi
pm modi cm yogi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर चुटकी ली और कहा कि युवा और ऊर्जावान यूपी के सीएम योगी जी आजकल ट्विटर पर खेल रहे हैं। पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के ट्विटर वार पर चुटकी लेते हुए ये बातें कही। प्रधानमंत्री नोएडा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ जब कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे तो वहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से ट्विटर पर उनकी खासी झड़प हो गई थी। सिद्धारमैया ने योगी को जहां यूपी में हुए बच्चों की मौत के लिए ताना दिया था तो योगी ने उन्हें कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या के लिए आड़े हाथों लिया था। 

प्रधानमंत्री ने इसी ट्विटर वार का उल्लेख करते हुए सीएम योगी की तारीफ की और कहा कि अपने योगी जी भी कम खिलाड़ी नहीं हैं। कई राज्यों में बहुत लोगों के साथ हमारे योगी जी ट्विटर-ट्विटर का खेल खेल रहे हैं। और ट्विटर के खेल में भी अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को उन्होंने परास्त करके रख दिया है। प्रधानमंत्री ने मंच पर मौजूद राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए कहा कि यह मंत्री बाद में हैं पहले ओलिंपिक पदक विजेता हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत