1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: 24 घंटे में कोरोना के 5461 नए केस, 5799 मरीज ठीक हुए लेकिन...

लखनऊ: 24 घंटे में कोरोना के 5461 नए केस, 5799 मरीज ठीक हुए लेकिन...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2021 07:32 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 07:32 pm IST

बीते 24 घंटों के दौरान लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के 5461 नए केस मिले हैं। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 5799 मरीज ठीक भी हुए। लेकिन, 42 लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1640 हो गई है।

लखनऊ: 24 घंटे में कोरोना के 5461 नए केस, 5799 मरीज ठीक हुए लेकिन...- India TV Hindi
लखनऊ: 24 घंटे में कोरोना के 5461 नए केस, 5799 मरीज ठीक हुए लेकिन... Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के हर रोज बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। लखनऊ की स्थिति हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को  जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के 5461 नए मामले सामने आए हैं। 

हालांकि, एक अच्छी बात यह रही कि इस दौरान लखनऊ में 5799 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक हो गए, जिन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही, जिले में कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 123890 हो गई है। लेकिन, लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौतें भी नहीं रुक रही हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 42 मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही लखनऊ में संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या 1640 हो गई है। फिलहाल, जिले में 53143 कोरोना वायरस के मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत