1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Metro Stations पर बंदरों को डराने के लिए लगाए गए लंगूर के कटआउट, नजर आ रहा है फर्क

Metro Stations पर बंदरों को डराने के लिए लगाए गए लंगूर के कटआउट, नजर आ रहा है फर्क

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2021 10:41 am IST,  Updated : Oct 31, 2021 10:41 am IST

बादशाह नगर स्टेशन के कंट्रोलर ने बताया कि लंगूरों के कटआउट्स की जगह मेट्रो प्रशासन लगातार बदलता रहता है ताकि बंदरों को ये चलती हुई चीजें लगें।

Lucknow Metro Rail places langurs cutouts at nine metro stations Metro Stations पर बंदरों को डराने क- India TV Hindi
Metro Stations पर बंदरों को डराने के लिए लगाया गया लंगूर का कटआउट, नजर आ रहा है फर्क Image Source : ANI

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की लखनऊ मेट्रो ने मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों की समस्या से निजात पाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। लखनऊ मेट्रो ने शहर के 9 मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों को डराने के लिए लंगूर के कटआउट लगाए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर इन कटआउट्स को लगाने से फर्क भी दिखाई दे रहा है।

स्टेशन कंट्रोल विवेक मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में लखनऊ मेट्रो ने स्टेशनों पर 'लंगूरों की गुस्सैल आवाज' बजाना शुरू किया था, जिसका कुछ असर तो हुआ था लेकिन ज्यादा दिनों तक इसका असर नहीं हुआ। इसलिए अब मैनेजमेंट ने ये कटआउट लगाने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि लंगूरों की इन कटआउट्स के साथ जब उनकी आवाजें मेट्रों स्टेशनों पर बजाई गईं तो असर दिखना भी शुरू हो गया। बादशान नगर स्टेशन के कंट्रोलर ने बताया कि लंगूरों के कटआउट्स की जगह मेट्रो प्रशासन लगातार बदलता रहता है ताकि बंदरों को ये चलती हुई चीजें लगें। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत