1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कुत्तों के डर से घर में घुसे व्यक्ति को जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार

कुत्तों के डर से घर में घुसे व्यक्ति को जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2019 09:22 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 09:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कुत्तों के डर से एक घर में घुसे एक अनुसुचित जाति के व्यक्ति को चोर समझकर आग के हवाले कर दिया गया। 

burnt alive- India TV Hindi
कुत्तों के डर से घर में घुसे व्यक्ति को जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार  Image Source : PTI / REPRESENTATIVE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कुत्तों के डर से एक घर में घुसे एक अनुसुचित जाति के व्यक्ति को चोर समझकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को बताया कि 18/19 जुलाई की रात करीब दो बजे देवा थाना क्षेत्र में सुजीत कुमार नामक व्यक्ति अपने ससुराल जा रहा था, इसी बीच रास्ते में उसे आवारा कुत्तों ने दौड़ा दिया।

उन्होंने बताया कि कुत्तों से बचने के लिये सुजीत एक घर में घुस गया और वहां मौजूद लोगों ने उसे चोर समझकर न सिर्फ मारापीटा बल्कि उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में उसकी पीठ जल गयी। उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है। तोमर ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनमें से श्रवण और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत