1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार ने विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए बुलाया गांधी जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र : मायावती

योगी सरकार ने विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए बुलाया गांधी जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र : मायावती

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 02, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 03:44 pm IST

मायावती ने बुधवार को कहा कि गांधीजी की 150वीं जयन्ती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उनके कार्यों का व्याख्यान करना नहीं बल्कि इसकी आड़ में भाजपा द्वारा अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना असली मकसद है। 

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath - India TV Hindi
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath pays tribute to Mahatma Gandhi on his 150th birth anniversary, in Lucknow. Image Source : PTI

नई दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुये कहा है कि इस नाकामी को छुपाने के लिये ही गांधी जयंती के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना पड़ रहा है और पदयात्रा करनी पड़ रही है।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘गांधीजी की 150वीं जयन्ती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उनके कार्यों का व्याख्यान करना नहीं बल्कि इसकी आड़ में भाजपा द्वारा अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना असली मकसद है। इसीलिए बसपा ने अपने विधायकों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के असली जनहित के काम में लगाया है।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा की अगुवाई वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया, वहीं कांग्रेस ने पदयात्रा का आयोजन किया। कांग्रेस और भाजपा पर गांधी जी के सपनों को साकार करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा, ‘‘केन्द्र और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जब कांग्रेस पार्टी गांधीजी का सपना थोड़ा भी साकार नहीं कर पाई तो अब सत्ता से बाहर रहकर ’पदयात्रा’ करने से क्या होगा? यही स्थिति भाजपा की भी देखने को मिल रही है। जनता सावधान रहे।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत