1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में मीडियाकर्मियों को वैक्सीन में प्राथमिकता, योगी सरकार का फैसला

यूपी में मीडियाकर्मियों को वैक्सीन में प्राथमिकता, योगी सरकार का फैसला

 Published : May 04, 2021 10:48 am IST,  Updated : May 04, 2021 10:54 am IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडिया कर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए।

यूपी में मीडियाकर्मियों को वैक्सीन में प्राथमिकता, योगी सरकार का फैसला - India TV Hindi
यूपी में मीडियाकर्मियों को वैक्सीन में प्राथमिकता, योगी सरकार का फैसला  Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडिया कर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए। उनके लिए अलग सेंटर अलॉट किए जाएं और जरूरत हो तो उनके कार्य स्थलों पर जाकर निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए उनके 18 प्लस के परिजनों को फ्री वैक्सीनेशन किया जाए।

कोरोना के चलते देशभर में कई मीडियाकर्मियों की मौत हो चुकी है। रिपोर्टिंग के सिलसिले में मीडियाकर्मियों को फील्ड में जाना पड़ता है जहां संक्रमण की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में मीडियकर्मियों की तरफ से यह मांग की जा रही थी उन्हें भी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता मिले।

आपको बता दें कि देशभर में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन का काम एक मई से शुरू करने का ऐलान किया गया था लेकिन अधिकांश जगहों पर वैक्सीन की उपलब्धता नहीं हो पाने के चलते इस शुरू नहीं किया जा सका था। कुछ ही सेंटर्स पर वैक्सीनेशन शुरू हो पाया है।

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत