1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: मेरठ में ट्यूशन से लौट रही 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

UP: मेरठ में ट्यूशन से लौट रही 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2021 12:01 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 12:01 pm IST

उत्तर प्रदेश के थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा दस की छात्रा को गांव के ही चार युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

UP: मेरठ में ट्यूशन से...- India TV Hindi
UP: मेरठ में ट्यूशन से लौट रही 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मेरठ: उत्तर प्रदेश के थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा दस की छात्रा को गांव के ही चार युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आहत छात्रा ने घर पहुंचकर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में चार युवक शामिल थे।

उन्होंने बताया कि घर से छात्रा का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा द्वारा लखन पुत्र संजय के अलावा विकास पुत्र बलवंत उर्फ मुरली का जिक्र किया गया है। कुमार ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उधर, सरधना पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार बताया कि किशोरी 10वीं की छात्रा थी और बृहस्पतिवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। पुलिस के अनुसार ट्यूशन से लौटते समय छात्रा को कपसाड़ गांव निवासी चार युवकों ने अगवा कर लिया और टावर के पास मकान में बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में आहत छात्रा ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे शाम करीब छह बजे मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में जांच जारी है और शेष अभियुक्तों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत