सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बारे में सोशल मीडिया पर आपतिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रबल प्रताप सिह ने बताया कि सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के दूधली निवासी आरिफ मलिक ने फेसबुक पर बाबरी मस्जिद को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आपतिजनक पोस्ट की थी।
Related Stories
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरिफ को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक मे था। आरिफ ने फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी करके साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने की कोशिश की थी।