1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली: मोती नगर में ईएसआई अस्पताल के पास नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, दो युवक गिरफ्तार

दिल्ली: मोती नगर में ईएसआई अस्पताल के पास नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, दो युवक गिरफ्तार

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2019 11:46 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 11:46 am IST

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में ESI अस्पताल के पास एक सुनसान इलाके में दो लोगों नें एक 16 वर्षीय मासूम से कथित रूप में बलात्कार किया।

gang rape with a minor girl - India TV Hindi
gang rape with a minor girl 

पश्चिमी दिल्ली से एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया हैं। दरअसल पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में ESI अस्पताल के पास एक सुनसान इलाके में दो लोगों नें एक 16 वर्षीय मासूम से कथित रूप में बलात्कार किया। पुलिस द्बारा मंगलवार को यह बताया गया कि आरोपियों की पहचान रवि (25) तथा अंकित (24) के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपी बसई दारापुर के रहने वाले हैं और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई। नौकरी के बहाने आरोपी पीड़िता के पास गए थे। तब आरोपी पीड़िता को एक सूनसान जगह ले गए जहां उनहोंने मौका पा कर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पुलिस को ESI अस्पताल के सुरक्षा निरीक्षक ने रात करीब साढ़े तीन बजे सूचित किया कि अस्पताल के पास एक लड़की को अकेले छोड़ दिया गया है। मौके पर पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पुलिस को पीड़िता मिली जो यहां एक घर में घरेलू सहायिका का काम करती है। वह शहर में नई है और उसे अपना पता याद नहीं था। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे पीड़िता राशन का सामान लेने अपने नियोक्ता के घर से निकली थी। जब मौका पाकर आरोपी एक पार्किंग स्थल में लड़की के पास गए और उसे बेहतर वेतन और रहने की सुविधा के साथ नौकरी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अस्पताल के पीछे एक भूखंड में ले गए और उसका बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता पश्चिम बंगाल की मूल निवासी है। तीन महीने पहले वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत