1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से बलात्कार, शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से बलात्कार, शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2018 12:48 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 12:51 pm IST

जहां एक तरफ उन्नाव रेप केस ने उत्तर प्रदेश सरकार के लिए सवाल खड़े कर रखे हैं वहीं सूबे में और बलात्कार का नया मामला सामने आया है।

तस्वीर का इस्तेमाल...- India TV Hindi
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

बरेली: जहां एक तरफ उन्नाव रेप केस ने उत्तर प्रदेश सरकार के लिए सवाल खड़े कर रखे हैं वहीं सूबे में और बलात्कार का नया मामला सामने आया है। बरेली के मीरगंज थानाक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया ।  पुलिस ने आज बताया कि कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा सोमवार को छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। नगरिया सादात और सिल्लापुर गांव के बीच ट्यूबवेल के समीप एक युवक ने छात्रा को रोक लिया। पुलिस के अनुसार युवक छात्रा को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया। वहं उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी युवक छात्रा को छोड़कर भाग गया। जाते-जाते वह छात्रा को शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे गया। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और क्षेत्राधिकारी सीमा यादव ने छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई जिसमें छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक :ग्रामीण: सतीश कुमार ने बताया कि मीरगंज की पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़िता की दोबारा मेडिकल जांच कराई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई । आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है । 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत