1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के बाराबंकी में 40 साल के शख्स ने की 8 साल की मासूम से दरिंदगी, घुमाने के बहाने दिया रेप को अंजाम

यूपी के बाराबंकी में 40 साल के शख्स ने की 8 साल की मासूम से दरिंदगी, घुमाने के बहाने दिया रेप को अंजाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2019 07:13 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 07:13 am IST

बच्ची के घर वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

यूपी में 40 साल के शख्स ने की 8 साल की मासूम से दरिंदगी, घुमाने के बहाने दिया रेप को अंजाम- India TV Hindi
यूपी में 40 साल के शख्स ने की 8 साल की मासूम से दरिंदगी, घुमाने के बहाने दिया रेप को अंजाम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक मासूम से दरिंदगी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि 8 साल की बच्ची के साथ उसी के मुहल्ले के एक शख्स ने रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 40 साल का ये आरोपी बच्ची को कार में घुमाने के बहाने ले गया और बाद में उसके साथ घिनौनी हरकत की।

Related Stories

बच्ची के घर वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए बाराबंकी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार टिकैतनगर इलाके का रहने वाला सलीम गांव के बच्चों को गाड़ी में घुमाने के बहाने बाग में ले गया था। उसने अन्य बच्चों को घर भेज दिया और बच्ची को वहीं रोक लिया। सलीम ने मासूम के साथ बलात्कार किया और गंभीर अवस्था में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत