1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी से लोग बेहाल

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी से लोग बेहाल

 Written By: IANS
 Published : Jun 29, 2017 11:29 am IST,  Updated : Jun 29, 2017 11:29 am IST

बदले विंड पैटर्न की वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हुआ है। इस कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। अभी मानसून पूर्वी उप्र के कई हिस्सों में बना हुआ है। गुरुवार व शुक्रवार के बीच मानसून यहां दस्तक दे सकता है। 4 जुलाई तक अच्छी बारिश होने का अनुमान ह

monsoon- India TV Hindi
monsoon

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश इलाकों में मानसून की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोगों को गर्मी व उमस से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के गुरुवार या शुक्रवार तक यहां पहुंचने का अनुमान है, उसके बाद ही लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार मानसून के बादलों की सुस्त रफ्तार की वजह से राजधानी में गर्मी और उमस बरकरार है। तेज धूप व आद्र्रता में वृद्घि की वजह से लोग परेशान हैं। हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश होने का अनुमान है। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

गुप्ता के अनुसार बदले विंड पैटर्न की वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हुआ है। इस कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। अभी मानसून पूर्वी उप्र के कई हिस्सों में बना हुआ है। गुरुवार व शुक्रवार के बीच मानसून यहां दस्तक दे सकता है। 4 जुलाई तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, कानुपर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 25.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत