1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2020 06:26 pm IST,  Updated : May 07, 2020 06:36 pm IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव की तबियत ठीक हैं। मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने की खबर मिलते ही उनके भाई शिवपाल सिंह के लिए अस्पताल पहुंचे।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव कुछ दिनों से कब्ज से परेशान थे। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब उनकी तबियत पहले से बेहतर है, इसलिए कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में कद्दावर रहे मुलायम सिंह यादव तीन बार प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। वो साल 1989 में पहली बार यूपी के सीएम बने। इसके बाद उन्होंने 1993 से 1995 और 2003 से 2007 के बीच यूपी की कमान संभाली। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत