1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. म्यान्मार के चार नागरिकों से पूछताछ कर रही है यूपी पुलिस, कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत की अवधि

म्यान्मार के चार नागरिकों से पूछताछ कर रही है यूपी पुलिस, कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत की अवधि

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 02:53 pm IST

एक स्थानीय अदालत ने म्यामां के चार नागरिकों की पुलिस हिरासत की अवधि सात दिन के लिए बढ़ा दी है, जिन्हें भारत में अवैध रूप से रहने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

मुजफ्फरनगर: यहां की एक स्थानीय अदालत ने म्यान्मार के चार नागरिकों की पुलिस हिरासत की अवधि सात दिन के लिए बढ़ा दी है, जिन्हें भारत में अवैध रूप से रहने के लिए गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत बढ़ाए जाने के संबंध में कैराना की अदालत में अपील की थी।

रिजवान, नौमान, फुरकान और अब्दुल मजीद पिछले दो सालों से देश में अवैध तरीके से रह रहे थे और खुफिया जानकारी के आधार पर शामली जिले से 28 जुलाई को इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। शामली के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि चारों वैध वीजा के बिना देश में ठहरे हुए थे और उन्होंने पासपोर्ट एवं आधार कार्ड जैसे भारतीय पहचान के फर्जी दस्तावेज हासिल कर लिए थे। 

मदरसा के तीन शिक्षकों- कारी अशरफ हुसैन, हनीफुल्ला और वासिफ को भी इन चारों को कथित रूप से शरण देने के लिए गिरफ्तार किया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत