1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में रफ्तार बनी काल, अलग.अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

नोएडा में रफ्तार बनी काल, अलग.अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 02:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

accident- India TV Hindi
accident Image Source : FILE

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 101 में एक वाहन को पीछे ले जाते समय परिमल राय (45) वाहन के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। राय पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के मोहैय्यापुर गांव के पास रविवार रात हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया और एक की मौत हो गयी। आशुतोष और उनकी ममेरी बहन गुंजन (13) बाइक से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई और आशुतोष का उपचार चल रहा है।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में सड़क हादसे में शिव प्रसाद राम (30) की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में शिव प्रसाद राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत