1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: नाले में मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति

नोएडा: नाले में मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति

 Reported By: IANS
 Published : Dec 12, 2017 05:02 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 05:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा शहर के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में भगवान बुद्ध की एक प्राचीन मूर्ति नाले से मिली है...

buddha statue- India TV Hindi
buddha statue

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर): उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा शहर के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में भगवान बुद्ध की एक प्राचीन मूर्ति नाले से मिली है। पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया, "मंगलवार सुबह नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी सेक्टर-9 के पास नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले से भगवान गौतमबुद्ध की मूर्ति मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है।"

उन्होंने कहा कि पुलिस, मूर्ति कहां से और कैसे चोरी हुई इसका पता लगाने में जुटी है।

अभिनंदन ने बताया कि मूर्ति के संबंध में आसपास के राज्यों की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत