1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: नोएडा में 26 हुई पॉजिटिव मामलों की संख्या, तीन लोग ठीक हो कर पहुंचे घर

Coronavirus: नोएडा में 26 हुई पॉजिटिव मामलों की संख्या, तीन लोग ठीक हो कर पहुंचे घर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 07:59 pm IST

नोएडा और ग्रेटर-नाएडा में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 26 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई।

सेनेटाइजेशन- India TV Hindi
सेनेटाइजेशन Image Source : PTI

नोएडा: नोएडा और ग्रेटर-नाएडा में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 26 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में शनिवार तक कुल 1849 लोगों को निगरानी में रखा गया है, 480 लोगों के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं, जिनमें से 26 लोग पॉजिटिव पाए गए जबकि 366 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और 91 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकि है।

बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पांच लोग मिले। मरीजों को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने कोरोना से संक्रमित लोगों के सेक्टरों को सील करके उसे सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी एन सिंह ने बताया कि सेक्टर 44 में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। 

उन्होंने बताया कि उक्त मरीज को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 44 सेक्टर को सील करके, उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 37 में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिला है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि 30 मार्च तक सेक्टर 37 को सील कर दिया गया है और उसे जिला प्रशासन द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। मरीज को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 128 स्थित जे पी विशटाऊन नामक सोसाइटी में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सोसाइटी को भी सील करके सैनीटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव अच्छेजा के पास स्थित महक रेजीडेंसी में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि सोसायटी को जिला प्रशासन द्वारा सैनीटाइज किया जा रहा है। गौतम बुद्ध नगर में रोजाना कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से यहां के लोगों में दहशत है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत