1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Noida Ghaziabad Coronavirus: गौतमबुद्ध नगर में 97 तो गाजियाबाद में 151 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने

Noida Ghaziabad Coronavirus: गौतमबुद्ध नगर में 97 तो गाजियाबाद में 151 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2020 10:44 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 10:44 pm IST

राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Noida Ghaziabad Coronavirus cases till 30 June- India TV Hindi
Noida Ghaziabad Coronavirus cases till 30 June Image Source : AP

Noida Ghaziabad Coronavirus: राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में आज (मंगलवार, 30 जून) कोरोना वायरस के 2,304 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 776 एक्टिव केस हैं। गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल मरीजों की संख्या 22 है। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 97 नए केस सामने आए हैं। साथ ही पिछले 24 घंटे में यहां 76 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अबतक कुल 1506 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।  

वहीं गाजियाबाद में कोरोन वायरस के अबतक कुल 1,619 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें 822 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 151 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में 71 कोरोना मरीजों के ठीक होने के साथ डिस्चार्ज किए गए कुल मरीजों का आंकड़ा 738 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की कोरोना वायरस से मौत के बाद अबतक गाजियाबाद में कुल 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत